फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लापरवाही का अंजाम...खुले नाले निगल रहे जान

विज्ञापन
फोटो-15 रेलवे स्टेशन की पश्चिमी क्रासिंग के इसी नाले में गिरकर ई-रिक्शा चालक की हो गई थी मौत। स
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में बिना दीवार वाले खुले नालों में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं, मगर पालिका प्रशासन के पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। 10 से 12 फीट गहरे नालों के किनारे दीवार तक नहीं बनाई गई। यही कारण है कि पिछले आठ महीने में नालों में गिरकर पल्लेदार और ई-रिक्शा चालक की जान तक जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के रिकॉर्ड में छोटे-बड़े कुल 16 नाले हैं। चार नालों की गहराई 10 फीट से अधिक है। कई स्थानों पर सड़क पार करने के लिए बनी पुलिया पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। कई नालों के किनारे मकानों में सैकड़ों परिवार रहते हैं। इसके बावजूद नालों के किनारे दीवार बनाने की जरूरत नहीं समझी गई।
लालगेट से गंगानगर पुलिया तक का नाला पूरी तरह खुला है। इसके किनारे मकान बने हैं, इनमें रहने वालों ने नाले के ऊपर स्लैब डाल रखा है। इसी तरह जटवारा जदीद स्थित नाले के किनारे संकरी सड़क से चौबीसों घंटे बाइक, ई-रिक्शा का आवागमन रहता है। यहां भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन



पुलिया में फंसा पल्लेदार, 200 मीटर तक बह गया ई-रिक्शा चालक
शहर के बीबीगंज गल्ला मंडी नाले की पुलिया पर दीवार न होने से 27 नवंबर की शाम मोहल्ले के ही पल्लेदार शेर सिंह राजपूत (60) गिरे और पानी के बहाव में पुलिया के अंदर फंस गए। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। कुछ ही देर में शेरसिंह का शव बरामद हो गया था। इसके बाद पालिका ने पुलिया पर दीवार बनवाई थी।
इसी तरह जटवारा जदीद (अंगूरीबाग) निवासी सूरज मिश्रा (26) 27 जुलाई को रेलवे स्टेशन की पश्चिम क्रॉसिंग स्थित 13 फीट गहरे खुले नाले में गिर गए थे। उन्हें निकालकर लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां कुछ देर में उनकी मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के पास गहरे नाले में गिरे थे। उसी समय तेज बारिश के पानी के बहाव में 200 मीटर दूर पश्चिम केबिन के पास नाले में पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद उन्हें निकाला गया था।
-
बाइक गिरने के बाद पुलिया पर बनाई थी दीवार
लालगेट की अति व्यस्त सड़क पर तलैया फजल इमाम से गंगानगर की ओर के नाले पर काफी गहरी पुलिया बनी है। इस पुलिया पर दीवार न होने के चलते पिछली साल एक बाइक सवार गिर गया था। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल निकाल लिया था। इसके बाद पालिका प्रशासन ने दीवार बनवाई थी।

-
नालों को ढकने और पुलिया पर दीवार बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। शासन से पास होने और बजट मिलने पर काम कराया जाएगा।

विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी

फोटो-15 रेलवे स्टेशन की पश्चिमी क्रासिंग के इसी नाले में गिरकर ई-रिक्शा चालक की हो गई थी मौत। स

फोटो-15 रेलवे स्टेशन की पश्चिमी क्रासिंग के इसी नाले में गिरकर ई-रिक्शा चालक की हो गई थी मौत। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें