फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की काल डिटेल से खुलेगा दूधिये के हत्या का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। दूधिये की गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले पुलिस उसके दोनों मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है। उसी से हत्या के राज तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वह एक मोबाइल फोन रविवार की भोर शौच के वक्त ले गया था। वह मोबाइल पुलिस को नहीं मिला। जबकि, उसका दूसरा एंड्राइड मोबाइल घर पर ही रखा था। पुलिस ने गांव के एक युुवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दूधिये के भाई और भाभी से भी घटना से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में जानकारी एकत्र की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी प्रमोद पाल (45) रविवार की भोर लगभग चार बजे शौच करने के लिए खेत में गया था। कुछ देर बाद ही प्रमोद की चीखने चिल्लाने की आवाज के साथ गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर भाई विनोद, शैलेश गांव के लोगों के साथ खोजबीन करने लगे। गांव के ही सुघर सिंह के खेत में सड़क के किनारे प्रमोद का खून से लथपथ शव पड़ा था। प्रमोद घर से छोटा मोबाइल फोन लेकर शौच के वक्त ले गया था। मौके पर पुलिस को उसका मोबाइल नहीं मिला था।
उसका दूसरा एंड्राइड मोबाइल घर पर ही था। उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसके दोनों मोबाइल की काल डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस ने रविवार को गांव के दो युवकों को पकड़कर पूछताछ की थी। इसमें एक युवक को छोड़ दिया गया। जबकि, दूसरे से अभी भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दूधिये के भाई विनोद व भाभी से भी प्रमोद से जुड़ी अहम जानकारी एकत्र की हैं। प्रभारी कोतवाल अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अनोखेलाल के पास 28 बीघा खेती है। उनके पुत्र विनोद व प्रमोद साथ साथ रहते थे। प्रमोद के अपनी पत्नी से संबंध विच्छेद 15 वर्ष पहले ही हो चुके थे। ऐसे में कहीं 28 बीघा जमीन तो प्रमोद की मौत का कारण तो नहीं बन गई। पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें