फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में नकली शराब की पैकिंग होते पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
ोतवाली में नकली शराब के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलौना नगला में पुलिस ने गन्ने के खेत में छापा मारकर 28 पेटी देसी अवैध शराब व रैपर आदि बरामद किए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी कर नकली शराब बेचने व कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बिलौना नगला में शम्मी के गन्ने के खेत में लंबे समय से देसी शराब के ठेके पर बिकने वाली अवैध शराब पैक कर बेची जा रही थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक डॉ. विनय राय, एसआई रहीस खान, नर सिंह ने फोर्स के साथ गांव से कुछ दूर गन्ने के खेत में छापा मारा। पुलिस ने गांव सैथरा निवासी अमित सक्सेना को पकड़ लिया। दो आरोपी मौके से भाग गए। आरोपी अमित ने बताया कि भागे हुए बिलौना नगला निवासी श्यामू पाल शातिर है। उसका देसी शराब के ठेके से भी जुड़ाव है।
दूसरा आरोपी सैथरा निवासी सुरजीत इस अवैध कारोबार को चलवाता था। पुलिस को मौके से 28 पेटी शराब मिली। इसमें 40-40 पौवे पैक थे। एक ब्रांड के रैपर बरामद हुए। केमिकल से बनी शराब को पौवों में भरकर देसी शराब के ठेके पर बिकने वाले एक ब्रांड रैपर चिपका दिए जाते थे। इसके बाद उसे बेचा जाता था। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब बनाकर लोगों के धोखाधड़ी करने व कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें