फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति से जेवर लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में 12 दिन पूर्व दंपति से जेवर लूटने की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने लूटे गए जेवरात, घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव दरौरा निवासी धर्मेंद्र 20 नवंबर 2019 को पत्नी व पुत्री को बाइक पर बैठा कर शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गांव बराकेशव जा रहा था। रेलवे अंडर पास जाजपुर गोवा गांव के पास बाइक चलाते हुए दो युवक आए और ओवरटेक कर धर्मेंद्र की बाइक रोक ली।
युवक तमंचे के बल पर दंपति से जेवरात व रुपये लूट कर फरार हो गए थे। धर्मेंद्र की तहरीर पर मोहम्मदाबाद कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी ने खुलासे को कोतवाल, सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया था। लूट के मुकदमों में तारीख करने आने वाले आरोपियों पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू की।
विज्ञापन

रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैनपुरी जिले के थाना बेवर के गंगरवाला निवासी यशपाल सिंह उर्फ दीपू को मौधा जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अनुज उर्फ पुक्खड़ी निवासी दिक्कतमई थाना बेवर जिला मैनपुरी के घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की।
आरोपी अनुज उर्फ पुक्खड़ी पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश की जा रही है। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दंपति से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो युवकों में से एक को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, एक जोड़ी झुमकी, दो अंगूठी, सोने की चेन बरामद की हुई है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस मिला है। पकड़ा गया आरोपी अपने साथी के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद दिल्ली भाग जाता था। वहां सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।
जब दोनों मुकदमे की तारीख करने आते थे, तब लूट व अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद वह फिर दिल्ली चले जाते थे। इससे पुलिस इन पर शक नहीं कर पाती थी। एएसपी त्रिभुवन सिंह, मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार आदि रहे।
पिता की हत्या का लिया था बदला
फर्रुखाबाद। दंपति से जेवर व नगदी लूटने के आरोप में पकड़े गए जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव गंगरवाला निवासी आरोपी यशपाल सिंह उर्फ दीपू यादव ने बीए तक पढ़ाई की है। वर्ष 2013 में गांव में झगड़ा होने पर पड़ोसी मान सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इसके बाद से वह अपराध की दुनिया में उतर आया। जेल में अनुज उर्फ पुक्खड़ी से दोस्ती हो गई। जेल से निकलने के बाद दोनों लूट, हत्या व अन्य घटनाओं को अंजाम देने लगे। वर्ष 2015 में पूर्व प्रधान के भतीजे रामवीर की हत्या कर पिता की हत्या का बदला लिया था। आरोपी पर हत्या, लूट, जान लेवा हमला समेत आठ मुकदमा विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें