फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर धन उगाही करने पर युवकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली में हंगामे के बाद मौजूद युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
युवाओं को ठग रही फर्जी कंपनी
विज्ञापन

कायमगंज। नगर में कार्यालय खोलकर फर्जी कंपनी नौकरी का झांसा देकर कई जिले के युवाओं को ठग रही है। 10 दिन साक्षात्कार के बाद एक भी आवेदक को नियुक्तिपत्र नहीं मिला तो रविवार को युवाओं ने हंगामा कर दिया। थाने में सीओ से शिकायत की। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कायमगंज में भगवती टाकीज के पास द यूपी किसान विकास कृषि बहुराज्यीय समिति लिमिटेड नाम की कंपनी ने कार्यालय खोला है। इस कंपनी ने कई जिलों में ब्लॉक कार्यालय में कोआर्डिनेटर पद पर भर्तियां निकाली हैं। फर्रुखाबाद के अलावा, चित्रकूट, कानपुर नगर समेत कई जिलों के युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। आवेदन के साथ खाते में 515 रुपये जमा कराए गए हैं। करीब 10 दिन से साक्षात्कार चल रहा है लेकिन एक भी आवेदक को नियुक्तिपत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस पर रविवार को साक्षात्कार देने आए चित्रकूट के आदित्य कुमार पांडेय, कानपुर नगर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रमेश, उमेश कुमार, शिवकुमार, अमित शर्मा, मनोज सिंह, आलोक कुमार, रामगोपाल आदि युवकों ने पहले कार्यालय फिर कोतवाली जाकर हंगामा कर दिया। युवाओं ने कंपनी के लोगों पर ठगी करने का आरोप लगाया। सीओ राजवीर सिंह गौर ने युवकों से जानकारी ली।
युवकों ने बताया कि आवेदन के साथ 515 रुपये जमा कराए गए हैं। साक्षात्कार के बाद किसी को भी नियुक्तिपत्र नहीं दिया गया है। प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी फर्जी, अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
उपायुक्त कृषि प्रसार राजकुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी डा. राकेश कुमार सिंह से जांच कराई थी। कृषि विभाग में ऐसी कोई कंपनी पंजीकृत नहीं है और न ही ऐसे किसी पद पर भर्तियां ही होनी हैं। कंपनी फर्जी है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। उपनिदेशक कृषि प्रसार से जानकारी करूंगा। अगर कंपनी फर्जी है तो गंभीरता से जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-मानवेंद्र सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें