फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी पर आस्था भारी, कथा व यज्ञ से रौनक

विज्ञापन
रामनगरिया में मनोज भारती बब्बा गुरु के क्षेत्र में धूनी के पास साधना करते साधु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पर आस्था भारी पड़ रही है। धर्म नगरी में जगह-जगह कथा और यज्ञ के आयोजन हो रहे हैं। शाम को गंगा आरती में जगमग करते दीप, शंखनाद और जयकारों से और सुंदरता बढ़ रही है।
विज्ञापन

मेला में हजारों गंगा भक्त एक माह के लिए कल्पवास किए हैं। बारिश होने के बाद कई दिनों से लगातार हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर चल रही है। बावजूद इसके श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ रहा है। हजारों कल्पवासी व साधु संत ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के साथ पूरे दिन धार्मिक आयोजनों में शामिल हो रहे हैं।
जूना भैरव अखाड़ा के मनोज भारती बब्बा गुरु के आश्रम में मध्य प्रदेश के पीतांबरा पीठ दतिया से आए साधु अरविंद भारती, कृष्णा भारती सुबह पांच बजे गंगा स्नान कर धूनी के पास बैठकर पूजा अर्चना करने में लीन हो जाते हैं। शाम पांच बजे पूजा समाप्त करते हैं। भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर के बाबा बालक दास महाराज के क्षेत्र में बाबा बजरंग दास साधना में लीन हैं।
विज्ञापन

बरगदिया घाट क्षेत्र में बाबा विष्णु दास अपने ठाकुरजी महाराज की पूजा में व्यस्त रहते हैं। बच्चा स्वामी के क्षेत्र में प्रतिदिन नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक हो रहा है। आदर्श क्षेत्र में स्वामी सत्य स्वरूप महाराज श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं। कल्पवासी कथा में पहुंचकर पुण्य फल कमा रहे हैं।
मेला क्षेत्र में हजारों गंगा भक्त रुके हैं। अभी तक पीने के पानी के लिए न तो पर्याप्त हैंडपंप लगे और न ही सफाई की व्यवस्था की गई। मेला सचिव दीपाली भार्गव ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। आदर्श क्षेत्र के स्वामी सत्य स्वरूप महाराज के क्षेत्र में पहुंचीं तो उन्होंने बताया कि 20 हैंडपंप लगने के लिए आए थे।
इसमें करीब 12 ही लगाए गए हैं। उनमें से कई खराब हैं। सफाई कर्मी भी नहीं आते। मेला सचिव के सामने कई साधु हैंडपंप लगवाने के लिए पहुंचे। इससे नाराज सचिव ने ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने गुरुवार तक सभी हैंडपंप चालू करने के निर्देश दिए। कहा कि टीम लगाकर हैंडपंपों की जांच कराएंगे। चालू हैंडपंपों का ही भुगतान होगा। सफाई ठेकेदार को गंदगी मिलने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी।

रामनगरिया के आदर्श क्षेत्र में समस्याओं को सुनतीं सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया में श्रीपंचदमनाम जूना अखाड़ा क्षेत्र में भजन कीर्तन करते साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें