फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाह पेश न करने पर डीजीपी को लिखा पत्र

Sun, 31 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश ने शनिवार को पुराने लंबित मुकदमों में गवाहों को कोर्ट में पेश न करने पर डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें पुलिस की लापरवाही का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


विशेष सत्र परीक्षण संख्या 343/87, 120/06 तथा 662/99 मुकदमे गवाही न होने के कारण लंबित हैं। इनके गवाहों को अदालत में पेश करने के लिए संबंधित थानों को कई बार आदेश दिए गए। एसपी के माध्यम से भी न्यायालय से आदेश भेेजे गए। फिर भी इन मुकदमों के शेष गवाहों को अदालत में साक्ष्य के लिए पेश नहीं किया गया। इस कारण मुकदमों की प्रक्रिया लंबित चल रही है। गवाहों को पेश करने में पुलिस लापरवाही बरत रही है।

विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश ने डीजीपी, आईजी, डीआईजी कानपुर को पत्र भेज कर पुराने मुकदमों के गवाहों को साक्ष्य के लिए पेश करने के लिए जनपद पुलिस को निर्देश देने का आदेश दिया है। इससे मुकदमों की सुनवाई पूरी होने पर निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें