फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृहद गोसंरक्षण केंद्र का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था से अनुबंध होने से जिले में जल्द ही वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। शासन से स्वीकृत एक करोड़ 20 लाख के इस प्रोजेक्ट पर 50 लाख रुपये अवमुक्त करा दिए गए हैं।   
विज्ञापन


वृहद गोसंरक्षण केंद्र निर्माण के लिए मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नवादा दोयम में पांच हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है। इस प्रोजेक्ट पर एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें बाउंड्रीवाल, टिन शेड, चरनी, पशुओं को पानी पीने की व्यवस्था, सबमर्सिबल, भूसा गोदाम व कर्मचारियों के आवास का निर्माण कराया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम लिमिटेड का अनुबंध किया गया है।

1.20 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए शासन से 50 लाख रुपये की पहली किस्त भी आ गई है। 15 दिन के अंदर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वृहद गोसंरक्षण केंद्र में 200 से 500 पशुओं के रखने की क्षमता होगी। इससे अन्ना पशुओं पर नियंत्रण लगने के साथ इन्हें संरक्षण भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें