फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम खाद्यान्न परिवहन का तीन साल का रिकार्ड डीएम ने किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मध्याह्न भोजन योजना के तहत अनाज के परिवहन लागत के भुगतान में खेल चल रहा है। डीएम के पास कभी 2016 तो कभी 2017 के बिल भुगतान के लिए अनुमोदन को जाते हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने परिवहन भुगतान संबंधी तीन साल का रिकार्ड अफसरों से तलब किया है।
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन योजना के तहत अनाज के परिवहन लागत 2887538 रुपये का भुगतान करने के लिए 27 दिसंबर 2018 को पत्रावली जिलाधिकारी के पास भेेजी गई। पत्रावली में डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ लीं। भुगतान के अनुमोदन को कभी 2016 तो कभी 2017 के बिल भेजे जो रहे हैं। परिवहन ठेकेदार से समय पर बिल प्राप्त न होने पर विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसको गंभीरता से लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला समन्वयक एमडीएम से वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 में प्राप्त धनराशि, माहवार बिल, वर्षवार भुगतान, नोटशीट, तीन वर्षों में माहवार राशन उठान का प्रमाण पत्र समेत चार जनवरी को कलक्ट्रेट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें