फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (बा) में क्यूरिसिटी कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने तीन ‘बा’ विद्यालयों की वार्डनों व विज्ञान शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बा विद्यालयों में आइसीटी गांधी नगर गुजरात की ओर से 28 नवंबर को क्यूरिसिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बा विद्यालय कायमगंज, नवाबगंज और शमसाबाद में इस कार्यक्रम में लापरवाही बरती गई। इसके चलते जनपद डी ग्रेड में चला गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि तीनों बा विद्यालयों की वार्डनों के साथ ही पूर्णकालिक विज्ञान शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। (संवाद)