फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच, उमड़े दावेदार

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच कराने आए दावेदारों को समझाते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत के 30 सदस्य पदों पर जमा हुए नामांकन पत्रों की सोमवार से जांच शुरू हुई। इसमें दावेदारों भीड़ उमड़ी। नामांकन में पुरानी वोटरलिस्ट लगाए जाने से दावेदारों की मुसीबतें बढ़ गईं। देर रात तक जांच चलती रही।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों पर 602 नामांकन हुए हैं। दावेदारों को रिसीविंग देकर जांच के लिए सोमवार को निर्धारित समय पर बुलाया गया था। कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। इससे सुबह से ही दावेदार भी पहुंच गए।
तीनों काउंटरों पर भीड़ लगने से कई बार पीछे हटाया गया। कई दावेदारों के नामांकन पत्र में पुरानी मतदाता सूची लगी थी। इसमें दावेदार का नाम न होने से सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने आपत्ति की। इसको लेकर कई बार नोकझोंक की स्थिति बनी।
विज्ञापन

देर शाम तक अपने दावेदार डटे रहे। इस दौरान न तो उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई और न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था थी। आदेश के बावजूद कोरोना हेल्प डेस्क भी नहीं थी। निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि नामांकन पत्रों में छोटी-मोटी त्रुटियां निकलने पर ठीक करने का मौका दिया गया।
कई नामांकनपत्रों में पुरानी मतदाता सूची लगी होने पर उनसे नई लगाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मौका देने के बाद भी त्रुटियां ठीक न करने वालों के नामांकन पत्र निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें