फर्रुखाबाद। सपा के पूर्व सांसद व उनके पुत्र पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को अदालत की शरण लेकर अर्जी दायर की है। सीजेएम ने मऊदरवाजा थाने से आख्या तलब की है।
रकाबगंज निवासी मोहिद कुरैशी ने शहर कोतवाली के मोहल्ला पलरिया निवासी सपा के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव व उनके पुत्र मोहन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। कहा कि 14 अक्तूबर को बाईपास स्थित नखासे से बकरे खरीदने गया था। सुबह 9 बजे बकरा खरीद कर निकल रहा था। इसी दौरान छोटे सिंह यादव व उनका पुत्र मोहन यादव अन्य कुछ लागों के साथ वहां आए और बकरे खरीदने की रसीद मांगी, दिखाने के बाद भी सभी लोग हमलावर हो गए। आरोपी बोले पांच सौ रुपये और दो, तभी यहां से कोई चीज ले जा सकते हो। तब बकरों की लिखाई के 50 रुपये की देने की रसीद दिखाई। इसके बावजूद आरोपी नहीं माने और गाली गलौज कर छोटे सिंह यादव ने थप्पड़ मार दिया और उनके पुत्र ने लातघूंसों से पिटाई कर दी। अधिवक्ता डा. दीपक द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश की। सीजेएम ने मऊदरवाजा थाने से 28 अक्तूबर तक आख्या तलब की है।