फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में 300 वीर नारियों का सम्मान

Thu, 27 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाते मेजर जरनल विनोद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजपूत रेजीमेंट सेंटर में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मेलन में बाहरी जिलों से आई शहीदों की विधवाओं को सम्मानित किया गया। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का भरोसा मेजर जरनल विनोद शर्मा ने दिया। इस मौके पर वीर नारियों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



गुरुवार को राजपूत रेजीमेंट सेंटर के ओपन सिनेमा हाल में आयोजित पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया। रैली में फर्रु खाबाद के अलावा कन्नौज, औरैया व इटावा के पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने शिरकत की।

सम्मेलन में कुसुमा देवी, रामबेटी, रन्नो देवी, बिटोला देवी, मुन्नी, शीला सिंह, हेमलता, सुलोचना, विनीता, सरिता आदि को मध्य यूपी क्षेत्र के जीओसी मेजर जनरल विनोद शर्मा, ब्रिगेडियर कब्रिंद्र सिंह, ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा, कर्नल रविंद्र सिंह, डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी सुभाष बघेल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


मेजर केके बाजपेई ने बताया कि तकरीबन 300 वीर नारियों को आर्थिक मदद दी गई। पूर्व सैनिकों ने शस्त्र नवीनीकरण, जमीन संबंधी विवाद, बिजली आदि की समस्याओं को उठाया। पूर्व सैनिकों ने बाहर से उपचार करवाने पर मिलेट्री अस्पताल को बिलों के भुगतान की बात कही।

इस मौके पर एसएनएस चौहान , ज्ञान नरानय शर्मा, जदुनाथ सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह प्रमोद दीक्षित, रजनेश मिश्रा, चंद्रप्रकाश मिश्र, डीपी सिंह, आदि ने अपनी बात कही। इस मौके पर कार्यक्रम में वीर नारियों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सेंटर कमांडेट ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह, ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा, डिप्टी कमांडेट कर्नल रविंद्र सिंह, कर्नल डीपी प्रशांता, मेजर केके बाजपेई, सूबेदार मेजर हुकुम सिंह, सूबेदार मेजर ब्रजपाल सिह, करतार सिंह, सूबेदार शेर सिंह, रघुवीर सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे। रैली स्थल पर सटाल लगाकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन



इन्फैंट्री डे पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। बिगुल पर मातमी धुन बजा और शस्त्रों का झुकाकर सलामी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें