फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मना करने के बाद भी पति गया बरात, पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। पत्नी के मना करने के बाद पति के बरात जाने से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुड़री सारंगपुर निवासी अनमोल कश्यप को शनिवार को जिला हरदोई के सवायजपुर में चचेरे भाई की साली के शादी समारोह में शामिल होने जाना था। पत्नी विनीता ने शादी में जाने से मना कर दिया। इसके बाद भी वह शादी में शामिल होने चला गया। इससे नाराज पत्नी विनीता (21) ने दीवार में लगी खूंटी में अंगौछा से फंदा लगा लिया।
रविवार सुबह जब विनीता काफी देर तक कमरे से नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा। उसका शव लटक रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने घटनास्थल पहुंच कर शव को उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। विनीता की शादी 22 अप्रैल 2024 को हुई थी।
विज्ञापन

पति अनमोल कश्यप ने बताया है कि शनिवार को हरदोई के सवायजपुर बरात में जा रहा था। पत्नी ने जाने से मना किया था। इसके बाद उसने सास से इस मामले में बात की थी। सास के कहने पर बरात चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें