फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर

Sun, 23 Feb 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
 सीएचसी में बिलखते आमोद के परिजन। - फोटो : सीएचसी में बिलखते आमोद के परिजन।
विज्ञापन
कायमगंज। पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास आलू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सत्तार नगर निवासी जोगराज सिंह शाक्य का पुत्र आमोद (22) रविवार रात अपने मौसेरे भाई चमन (45) निवासी ग्राम चिलसरी होटल से खाना लेकर घर जा रहे थे। पितौरा रेलवे क्रासिंग के पास आलू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने आमोद को मृत घोषित कर दिया।
चमन को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ट्रैक्टर चालक भागा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया। सीएचसी में परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। आमोद व चमन अविवाहित हैं। आमोद के दो भाई राजीव (35) प्रमोद (30) हैं। चार बहनें हैं, सभी की शादी हो गई है। आमोद गांव में खेती बाड़ी करता था। इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया शव को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें