फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जलस्तर कम होते ही कटान तेज, तीन मकान गंगा में समाए

विज्ञापन
फोटो-29 सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया में गंगा की धार में लटकता लिंटर। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के गांव दिलीप की मड़ैया पर गंगा का बृहस्पतिवार को भी कहर जारी रहा। तीन ग्रामीणों के मकान गंगा में समा गए। कई के लिंटर गिर चुके हैं। ग्रामीण मकानों को तोड़ने में जुटे हैं। जबकि बुधवार को पांच मकान गंगा में समा चुके थे।
विज्ञापन

दिलीप की मड़ैया में गंगा कहर बरपा रही हैं। सुबह से शुरू हुए कटान में बृहस्पतिवार को गंगा में लटक रहे सुखपाल का मकान समा गया। गंगा ने कटान इतनी तेज की कि पास के ही ओमकार और रामवीर के मकानों का अस्तित्व भी खत्म हो गया। इसके अलावा तीन अन्य मकानों की दीवारें गिरने से लिंटर लटकने लगे हैं।
दिलीप की मड़ैया के चारों तरफ पानी है, बीच में अब कुछ मकान ही बचे हैं। गांव के मचले सिंह ने बताया कि कटान बेहिसाब हो रहा है। अधिकांश लोग घर से पलायन कर गए हैं। बच्चों और वृद्धों, जानवरों को लेकर बेहद चिंता सता रही है। लेखपाल रामवरन ने भी गांव के हालात का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सुखपाल का मकान लटक रहा था, वह भी गिर गया। उसे मिलाकर तीन मकान गिरे हैं। इन मकान मालिकों को भी शीघ्र मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

गंगा ने 30 मीटर दूरी में बना दिया कोल
दिलीप की मड़ैया निवासी अखिलेश ने बताया कि गंगा का कटान इस बार भी विचित्र है। एक स्थान पर गंगा ने करीब 30 मीटर दूरी पर उल्टी धार से कोल बना दिया। दोनों तरफ के कुछ मकान बचे हैं, जबकि 10-12 मीटर अंदर जाकर कटान कर दिया। अब लगता है कि पूरा गांव खत्म हो जाएगा। कई ग्रामीण तेजी से मकान तोड़ने में लगे हैं। रास्ता बंद होने से ईंटें और अन्य सामान ले जाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
एक हजार बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया, कटरी धर्मपुर, पंखियन की मड़ैया, छटा की मड़ैया, बिलावलपुर समेत कई गांवों के लोगों को बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। बाढ़ के पानी से घिरे ग्रामीणों को नावों और मोटर बोटों से बिलावलपुर में लाया गया। यहां किट उपलब्ध कराने के बाद उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान गांवों के प्रधान, लेखपाल और अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-29 सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया में गंगा की धार में लटकता लिंटर। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें