फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आज रात 10 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री जनपद हरदोई के मल्लावां में उद्घाटन करेंगे। इसमें कई जनपदों के लोग शामिल होंगे। इसके चलते 28 अप्रैल की रात 10 बजे से 29 अप्रैल को कार्यक्रम समापन तक जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन



इन स्थानों पर रोके जाएंगे वाहन



कन्नौज-कानपुर मार्ग- कन्नौज से फतेहगढ़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से ही छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

छिबरामऊ मार्ग- छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से ही बेवर की तरफ निकाला जाएगा।



मैनपुरी मार्ग- बेवर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहकों को बेवर में ही रोका जाएगा।

एटा मार्ग- जनपद एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बार्डर (एटा) पर रोका जाएगा।
बरेली मार्ग- शाहजहांपुर की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर(शाहजहांपुर) व जरियनपुर चौराहे से ढाईघाट शमसाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर(शाहजहांपुर) में रोका जाएगा।
विज्ञापन


हरदोई मार्ग- हरदोई की ओर से फतेहगढ़ आने वाले मालवाहकों को रूपापुर (हरदोई)में ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें