फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक फीस न देने पर स्टेडियम में युवकों के प्रवेश पर रोक, हंगामा

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम गेट पर खड़े युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में मासिक फीस न जमा करने पर युवकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। इस पर युवकों ने गेट पर हंगामा कर दिया। एक सप्ताह में फीस जमा करने की हिदायत देकर उनको एक घंटे बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में प्रतिदिन सैकड़ों लोग टहलने व खेलने के लिए आते हैं। स्टेडियम में रोज आने वाले वयस्क लोगों के लिए दो सौ रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अवयस्कों से साठ रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित है। काफी समय से दौड़ लगाने वाले युवक फीस नहीं जमा कर रहे थे।
इसको लेकर शनिवार को स्टेडियम का गेट बंद कर दिया गया और प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। दौड़ लगाने पहुंचे युवक गेट पर रोक लिए गए। प्रवेश न मिलने पर युवकों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

लिपिक व कोच मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाया कि बिना फीस जमा किए प्रवेश नहीं मिलेगा। एक घंटे तक युवकों व कोच में बहस चलती रही बाद में उन्हें हिदायत देकर स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। कहा गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी युवकों को फीस जमा करनी होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मासिक फीस जमा करने के लिए कहा था। लेकिन फीस जमा नहीं की। इसके चलते उनके प्रवेश पर रोक लगा दी गई। फीस जमा करने वालों को कार्ड भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें