फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पीटा, तीन घायल

Fri, 25 Sep 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपत्ति समेत तीन की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर एक लाख रुपये भी लूट ले गए। पुलिस ने आधा दर्जन के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज के गांव दौलतपुर निवासी सत्यपाल राजस्थान में काम करते हैं। कुछ समय पहले ही वह घर आए हैं। सत्यपाल की गांव के ही गोपीचंद्र से पुरानी रंजिश चलती है।

गुरुवार देर शाम सत्यपाल घर के बाहर खड़े थे। तभी गोपीचंद्र ने साथियों के साथ मिलकर सत्यपाल को घेर लिया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर सत्यपाल की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सत्यपाल जान बचाकर घर में घुसा तो हमलावर भी घर में दाखिल हो गए और सत्यपाल को फिर पीटने लगे। सत्यपाल को बचाने आईं पत्नी विनीता और मां रेशमा देवी के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की।
विज्ञापन


किसी तरह हमलावरों से यह लोग बचे और घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गोपीचंद्र, हरिशचंद्र, सतीश, रुकमंगल सिंह के खिलाफ सूचना दर्ज की है।

घायल सत्यपाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सत्यपाल ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके यहां से एक लाख रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें