फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूटी

Fri, 25 Sep 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फरुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से हुई भतीजी की मौत पर पति के साथ मायके गई महिला की बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट ली। दिन दहाडे़ हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने में जाकर कोतवाल को घटना की जानकारी दी। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रूटौल निवासी त्रिवेणी शरण मिश्रा की पुत्री मनीषा अपने पति अनिल कुमार द्विवेदी के साथ बाइक से मायके आई थीं। बुधवार को डेंगू से पीड़ित मनीषा की भतीजी दिव्या की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

शुक्रवार सुबह 11 बजे यह पति के साथ वापस बाइक से वापस अपने घर तेराजाकेट थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज जा रही थीं। फर्रुखाबाद मार्ग पर दमदमा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरा ने झपट्टा मारकर चेन नोच ली।
विज्ञापन


 वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फर्रुखाबाद की ओर भाग निकले। अनिल ने इनका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन  लुटेरे तेज रफ्तार से भाग निकले। दंपति ने कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह यादव को घटना की जानकारी दी। बताया कि लुटेरों की संख्या तीन थी।
विज्ञापन


 कोतवाल ने तुरंत घटना स्थल पर जाकर जानकारी की । घटना की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें