फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार खत्म, आज से जांची जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं

Wed, 01 Apr 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो दिन से ठप होने के कारण तीसरे दिन प्रशासनिक अफसरों ने राजकीय कालेजों के शिक्षकों के सहारे कापियों का मूल्यांकन कराया। शिक्षक संगठन के नेताओं ने मूल्यांकन केंद्रों पर घूम घूम कर कापी जांच रहे शिक्षकों से कापियां लेकर कोठार में जमा कर्राइं। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों के विरोध के कारण तीसरे दिन तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर 764 कापियां ही जांची जा सकीं। तीन
विज्ञापन


दिवसीय बहिष्कार समाप्त होने के बाद गुरुवार से शिक्षक कापियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर तीन दिन से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार बुधवार को समाप्त हो गया। बुधवार को  शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।  कापियां जांच रहे शिक्षकाें से कापियों के बंडल लेकर कोठार में जमा करा दिए। इस कारण तीसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य सुचारु रूप से नहीं हो पाया। मूल्यांकन

केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंच कर मूल्यांकन कराने के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए। वित्त विहीन एवं अशासकीय कालेजों के शिक्षकों के मूल्यांकन न करने पर राजकीय कालेजों के शिक्षकों से कापियां जंचवाई गईं। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ में 112 कापियां जांची र्गइं। राजकीय बालिका इंटर कालेज में 420 और
विज्ञापन


रस्तोगी इंटर कालेज में 252 कापियों का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन केंद्रों पर प्रदर्शन करने के दौरान जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, जिलामंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, अनिल सिंह, नवलकांत अग्निहोत्री, प्रदीप जायसवाल समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर तीन दिवसीय

बहिष्कार किया गया था। मूल्यांकन का बहिष्कार समाप्त हो गया है। गुरुवार से शिक्षक मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच कर कापियां का मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से करें।

मूल्यांकन केंद्र प्रभारी से जवाब तलब
मूल्यांकन का बहिष्कार होने के कारण केआर रस्तोगी इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर दो दिन में एक भी कापी का मूल्यांकन नहीं हुआ। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

वेतन भुगतान का आदेश
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे ने बताया कि शिक्षक और कर्मचारियों का मार्च माह का वेतन शीघ्र भुगतान होगा। इसका आदेश शासन ने जारी कर दिया है। इसके अलावा शिक्षकों के विरोध के आगे प्रदेश सरकार ने वर्ष 1993 से 2000 तक नियुक्त तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें