फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाया, अगले दिन दुकानदार फिर काबिज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के पास मुख्यमार्ग के किनारे फैले अतिक्रमण हटाया। दूसरे दिन बुधवार को ही दुकानदार फुटपाथ पर फिर काबिज हो गए। वहीं, सफाई के बाद निकलने वाला कूड़ा उठाने के बजाए मौके पर ही जला दिया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे संचालित नर्सरी पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


फतेहगढ़ में सीएमओ कार्यालय के पास मुख्य मार्ग के किनारे फुटपाथ अतिक्रमण से घिरा है। कहीं खोखा रखे हैं तो कहीं नर्सरी चल रही है। ठिलिया खोमचे वाले खड़े होने से ग्राहकों के वाहन मुख्य मार्ग तक खड़े रहते हैं। आंबेडकर तिराहे तक सड़क किनारे अतिक्रमण होने से फुटपाथ गायब है। इसको लेकर नगरपालिका कर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को अभियान चलाया। कुछ खोखा उठाकर पीछे हटा दिए गए, कुछ खोखा उठाने के दौरान टूट भी गए। सीएमओ कार्यालय के गेट पर संचालित नर्सरी जस की तस बरकरार रही। यहां से एक पौधा भी नहीं हटाया गया। जो अतिक्रमण हटाया गया वह दुकानदार अपने स्थानों पर दूसरे दिन ही काबिज दिखे। बाइक मिस्त्री और पंक्चर जोड़ने की दुकान रोज की तरह खुली दिखीं। नर्सरी के पौधे सड़क किनारे तक लगे दिखे और ग्राहक आते रहे। कूड़े में ढेर में आग लगाए जाने से धुआं उठ रहा था। नगर पालिका के फतहेगढ़ सब ऑफिस के प्रभारी अमित सक्सेना ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया था। कुछ लोगों ने शाम तक हटा लेने का आग्रह किया था। इस पर चेतावनी दे दी थी। यदि दोबारा दुकानें लगा ली हैं, तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई होगी। कूड़ा जलाया है, तो वह जिम्मेदार पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें