फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, चार भागे

Sat, 14 Jun 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग के दौरान सिवारा-कंपिल मार्ग पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। चार बदमाश भागने में सफल रहे, जबकि एक बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने नकदी, तमंचा आदि बरामद किया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कंपिल थाना पुलिस व एसओजी टीम बीती देर रात सिवारा-कंपिल मार्ग पर गांव भैंसरी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर पांच बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बदमाश भाग खड़े हुए। बाइक स्लिप होने से एक बदमाश पैदल पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग खड़ा हुआ। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल बदमाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसओजी व कंपिल पुलिस को पांच बदमाश गांव भैंसरी के निकट दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो वे भाग खड़े हुए। एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रॉकी गिहार निवासी ममापुर थाना कायमगंज बताया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बदमाश के पास से एक बाइक, 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा, 35300 रुपये बरामद किए गए हैं। रॉकी गिहार पर लूटपाट व चोरी समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। रॉकी गिहार गिरोह बनाकर लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। बदमाश से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही फरार चार अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें