फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पोस्टमार्टम हाउस से हटाए गए कर्मचारी कर रहे काम

Mon, 10 Nov 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-25 पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में कुत्ते के शव नोचने के मामले में हटाए गए सभी कर्मचारी रविवार को काम करते दिखे। वहां नये कर्मचारियों की अभी तक तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

तीन शव आने से पुराने कर्मचारियों से ही काम लिया गया। फिलहाल मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर को राजेपुर स्थानांतरित कर दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में स्थित पुरानी मोर्चरी में छह नवंबर की रात चिलसरा निवासी चांद मियां का शव रखकर लावारिस छोड़ दिया गया था।
खिड़की दरवाजे टूटे होने से पुरानी मोर्चरी में घुसे कुत्तों ने शव नोचकर क्षत-विक्षत कर दिया था। इस लापरवाही के मामले में सीएमओ ने पांच आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के आदेश संबंधित फर्म को दिए थे।
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में तीन शव लाए गए। नये कर्मचारियों की तैनाती न होने से शवों की पोस्टमार्टम व्यवस्था ही ध्वस्त दिखी। सूचना विभाग के कर्मचारी के पुत्र के शव का भी पोस्टमार्टम होना था। इससे मोहम्मदाबाद सीएचसी प्रभारी पोस्टमार्टम कराने पहुंचे। वहां कोई सहयोगी कर्मचारी न होने से समस्या खड़ी हो गई।
आखिरकार फोन कर हटाए गए कर्मचारियों को ही बुलाया गया। इससे शाम चार बजे से शवों का पोस्टमार्टम किया जा सका। हटाए गए कर्मचारी राजीव ने बताया कि उनकी कंपनी से सेवा समाप्ति के संबंध में उन्हें कोई पत्र रिसीव नहीं कराया गया। इससे सभी लोग ड्यूटी कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि उन लोगों की कभी रात में ड्यूटी लगाई नहीं लगाई गई थी। इससे वह लोग रात में ड्यूटी नहीं करते थे। इसके अलावा फार्मासिस्ट विकास गुप्ता रजिस्टर में इंट्री करते मिले। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी स्थानांतरण आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यह भी बताया कि डाटा इंट्री ऑपरेटर नागेंद्र को राजेपुर के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे दूसरे कर्मचारी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें