फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सपनों की उड़ान के लिए 538 ने दी परीक्षा

Mon, 10 Nov 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 रविवार को रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में कराई गई। परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से बढ़ चढ़कर भाग लिया। परीक्षा में 1126 बच्चों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। मुख्य गेट पर चस्पा स्लिप पर अपना-अपना रोल नंबर देखने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ लग गई। केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं की लाइन लगवाकर 10.30 बजे प्रवेश दिलवाना शुरू किया। 19 कमरों में व्यवस्थित तरीके से छात्र-छात्राओं को बैठाया गया।
निर्धारित समय 11 बजे कक्षा नौ से 12 तक की परीक्षा शुरू की गई। कक्ष निरीक्षक घूम-घूमकर परीक्षार्थियों पर नजर जमाए रहे। पंजीकृत 1126 में 538 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। 588 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा छूटने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। सुधाकर चतुर्वेदी, शैलेश दुबे, किरन वर्मा, पारुल स्वर्णकार, नागेंद्र सिंह, सुभाष शुक्ल, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरल था प्रश्नपत्र
छात्रा मोहिनी निवासी कुबेरपुर ने कहा कि पेपर काफी अच्छा गया। सभी प्रश्न काफी सरल थे। उम्मीद हैं कि मेरे नंबर अच्छे आएंगे।

65 प्लस नंबर आएंगे
गांव बलीपुर भगवंत निवासी सुधांशु ने बताया कि 65 प्लस नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रश्न ठीक थे। कोई समस्या नहीं आई।
भविष्य के लिए अच्छी
छात्र हेमंत कुमार ने बताया कि वह नगला दमू गांव से आए हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अच्छी है।

आगे पढ़ सकेंगे

गांव बलीपुर भगवंत से आए छात्र रजत यादव ने कहा कि छात्रवृत्ति परीक्षा से आगे पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी, ये काफी अच्छी है।
पेपर अच्छा गया
कक्षा 12 की छात्रा कामिनी कुमारी निवासी ढर्रा शादीनगर बोलीं कि पेपर अच्छा गया। 75 से अधिक नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है।

फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद

फोटो- 10 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लाइन में लगे छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें