फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Thu, 08 Oct 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रथम चरण का मतदान कराने के लिए गुरुवार को बढ़पुर और कमालगंज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। बैलेट बाक्स पाने को कर्मियों में होड़ मची रही। बढ़पुर विकास खंड में चुनाव कराने के लिए 174 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इसके लिए 174 पीठासीन अधिकारी और तीन सहायकों को भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं, कमालगंज क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए आरपी डिग्री कालेज से 312 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इनकी रवानगी के दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। कई कर्मचारी निजी वाहनों से पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुए। प्रेक्षक ने हीरालाल ने क्रिश्चियन इंटर कालेज पहुंच कर ईमानदारी का पाठ पढ़ाया।

कहा कि पहचान पत्र दिखाने के बाद सभी का वोट डलवाया जाए। अगर कोई दबंगई कर मतदान के लिए दवाब बनाए, तो ऐसे लोगों की उनको मोबाइल पर जानकारी दी जाए। दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने में हिचकिचाहट न की जाए। अगर कहीं गड़बड़ी होने की जानकारी मिली तो पीठासीन अधिकारी और जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर विकास खंड बढ़पुर क्षेत्र में रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को बैलेट बाक्स लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धूप में खड़े रहने के बाद पोलिंग पार्टियों को बैलेट बाक्स मिल सके।

9 अक्तूबर को विकास खंड बढ़पुर में मतदान होना है। क्रिश्चियन इंटर कालेज में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। यहां बैलेट बाक्स वितरण के लिए एक ही काउंटर लगा होने के चलते मतदान कर्मियों को बैलेट बाक्स प्राप्त करने में घंटों इंतजार करना पड़ा।

मतदान कर्मियों ने धूप में खड़े होकर बैलेट बाक्स लिए। मतदान कर्मी सुरेश सिंह, विपिन कुमार, योगेशचंद्र, संतोष कुमार और अखिलेश कुमार आदि का कहना था कि करीब एक घंटे से वह लोग बैलेट बाक्स लेने के लिए खड़े हैं, अभी उनका नंबर नहीं आया है। रामसिंह, सियाराम और सुनील कुमार का कहना है कि करीब आधा घंटा धूप में खड़े रहने के बाद बैलेट बाक्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें