फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल होने से बंद रही क्रासिंग

Thu, 08 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कानपुर जा रही मालगाड़ी का इंजन शाम को देवरामपुर क्रासिंग के पास फेल हो गया। इसके चलते करीब एक घंटा क्रासिंग बंद रहने से भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से कानपुर के लिए मालगाड़ी शाम करीब 6.45 बजे रवाना हुई। देवरामपुर क्रासिंग पर इंजन में खराबी आने से मालगाड़ी खड़ी हो गई। देवरामपुर क्रासिंग से लेकर ढिलावल क्रासिंग और आईटीआई चौराहा तक जाम लग गया। चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन जाम में फंस गए।

मालगाड़ी के चालक ने कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद इंजन में आई तकनीकी खामी को दूर किया गया। तब कहीं जाकर शाम करीब 7.50 बजे मालगाड़ी कानपुर के लिए रवाना हो सकी। इसके बाद देवरामपुर क्रासिंग का फाटक खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी का इंजन फेल होने से फतेहगढ़ में इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन और इसके गुरसहायगंज में कालिंदी एक्सप्रेस खड़ी रही। देवरामपुर क्रासिंग के गेटमैन प्रवीन वर्मा ने बताया कि कालिंदी और इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेनें भी लेट हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें