फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: याकूतगंज चौकी में चोरी से चलते मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग के दौरान याकूतगंज पुलिस चौकी में चोरी से बिजली चलते मिली। एसडीओ ने कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन

रविवार को उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान याकूतगंज चौकी में कोल्ड स्टोरेज फीडर की लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी होते पाई गई। बिजली टीम ने केवल काट कर कब्जे में ले ली है।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि याकूतगंज चौकी पर 45000 रुपया बिजली का बिल बकाया था, जिस पर बीते दिनों चौकी का कनेक्शन काट दिया गया था। रविवार को चेकिंग के दौरान चौकी में बिजली चोरी पाई गई। उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं याकूतगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने आई थी। टीम ने बिजली कनेक्शन काट दिया है। सोमवार सुबह दिखवाऊंगा कि मामला क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें