फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संट लगे चार मीटरों के खुलने पर बनी वीडियो हो गई गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संट लगे पकड़े गए चार मीटरों को खोलकर जांच करने के दौरान बनाई गई वीडियो गायब हो गई है। मीटर खंड के जेई ने उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट भी नहीं लिखाई है। यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है। इससे मीटर खंड के जेई पर गाज गिरना मानी जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डिग्गीताल निवासी अनिल कुमार, मेस कालोनी निवासी राधेश्याम सिंह, चोबदरान निवासी छविनाथ सिंह, जसमई वाईपास रोड निवासी सूरज सांई के यहां लगे मीटर संट होने की सील किए गए थे। इनके स्थान पर दूसरे मीटर लगाए गए थे। इन सभी मीटरों को 13 जून 2019 को जांच कमेटी तत्कालीन एसडीओ अवनीश कुमार, तत्कालीन सहायक अभियंता मीटर राजवीर सिंह, जेई मीटर रतन चंद्र व टीजीटू शिवम तिवारी के समक्ष जांच को खोले गए थे। जांच के दौरान इसकी वीडियो जेई रतन कुमार ने बनाई थी। मीटर में वाईपास एवं टैंपर व छेड़छाड़ होना पाया गया था। तत्कालीन एसडीओ अवनीश कुमार ने उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जेई रतन कुमार से मांगी तो उन्होंने दो तीन दिन में उपलब्ध कराने की बात कह कर मामलेे को टाल दिया था। वह वीडियो अभी तक वितरण खंड को उपलब्ध नहीं कराई गई। इसको गंभीरता से लेकर एक्सईएन शहरी राजेंद्र बहादुर यादव ने मीटर खंड के एक्सईएन को पत्र लिखकर वीडियो उपलब्ध कराने और जेई रतन कुमार द्वारा उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा कर उसकी कापी उपलब्ध कराने को पत्र लिखा है।
इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। करीब पांच माह बीत गए हैं। अभी तक जेई रतन कुमार ने जांच के दौरान बना वीडियो वितरण खंड को उपलब्ध नहीं कराया है। इस मामले की जानकारी मुख्य अभियंता कानपुर को पत्र के माध्यम से दी गई है। बताया जा रहा है कि जो वीडियो जांच के दौरान बना था। वह गायब हो गया है। इससे वह उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सूत्रों की माने तो मुख्य अभियंता विद्युत तक मामला पहुंचने से जेई रतन कुमार के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि अभी तक वीडियो नहीं मिला है। पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें