फर्रुखाबाद। सोमवार को चार मोहल्लों की बिजली गुल होने से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली कर्मियों के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खोला।
शहर में एक ट्रांसफार्मर में सोमवार की शाम आठ बजे फाल्ट हो गया। मोहल्ला मदारबाड़ी, इस्माइलगंज सानी, बूरा वाली गली और तलैया फजल इमाम आंशिक की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो उठे। फाल्टों से नाराज मोहल्लेवासियों ने रात 10 बजे मदारबाड़ी तिराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, मगर लोग नहीं माने। पुलिस ने बिजली विभाग के अफसरों को सूचना दी। देर रात बिजली ठीक होने के बाद जाम खोला। करीब एक घंटे यातायात बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।