फोटो-12 जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र शाक्य। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। कायमगंज बाईपास पर एक मकान में बिजली फिटिंग करते समय मिस्त्री को करंट लग गया। मकान मालिक व किरायेदार लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मृत घोषित कर दिया गया। उसकी तिराहे पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी है।
मऊदरवाजा थाने के गांव अजमतपुर निवासी जोगेंद्र शाक्य उर्फ योगेंद्र (32) की जसमई तिराहे पर दुकान है। वह घरों में बिजली फिटिंग का काम भी करते थे। शनिवार दोपहर में कायमगंज बाईपास पर वह एक पेट्रोल पंप के सामने विनोद कुमार के मकान में बिजली फिटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे उसे अचानक करंट लग गया। वह मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे विनोद कुमार और किरायेदार हरीश चंद्र लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। घर में पत्नी रिचा, पुत्र निशांत (ढाई साल), बड़े भाई कश्मीर, सुनील, योगेश हैं।
फोटो-12 जोगेंद्र उर्फ योगेंद्र शाक्य। फाइल फोटो