फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव 21 जून के बाद होगा

विज्ञापन
जानकारी देते बार कौंसिल के सदस्य अनुराग पांडेय व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 21 जून के बाद होगा। बार कौंसिल ने गठित कमेटी के अध्यक्ष व सचिव को तलब किया है। उनके जवाब दाखिल करने के बाद ही चुनाव की तिथियों की घोषणा की जाएगी। साथी सदस्य ने जो आदेेेेश जारी किए थे, उसको वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन

बार कौंसिल के सदस्य अनुराग पांडेय ने बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद फर्रुखाबाद, सीतापुर, मऊ, बुलंदशहर, खागा, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर सहित कई जनपदों में बार एसोसिएशन के चुनाव नहीं हो पाए हैं।
सभी जनपदों में चुनाव कराने के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। वह बार कौंसिल की उस कमेटी के सदस्य हैं। कमेटी ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व सचिव संजीव पारिया को चुनाव न कराने के संबंध में 21 जून को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

इसके बाद ही बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथियों की घोषणा की जाएगी। मॉडल बॉयलाज से ही बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बार एसोसिएशन से नाता रखने वाले ही उनके साथी हैं। बार से दूूूरी रखने वालों से उनका कोई वास्ता नहीं है।
उन्होंने बताया कि साथी सदस्य श्रीश कुमार ने चुनाव के संबंध में जो आदेेश जारी किया था, वह उन्होंने वापस ले लिया। उनको गठित कमेटी के बारे में जानकारी नहीं थी। वकील पंकज मिश्रा, सुनील दिवाकर, मोहन सक्सेना, सोनू दुबे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें