गांव सैथरा में युवक के सिर के पास से गुजर रही एचटी लाइन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैथरा में खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। जर्जर एचटी लाइन से आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार की रात झूलते तारों की चपेट में तीन वनरोज की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई पशु व वनरोज मर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एचटी के झूलते तारों से किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
गांव सैथरा में खेतों से होकर एचटी लाइन गुजरी है। गांव के सर्वेश कुमार के खेत के पास यह लाइन जमीन से पांच फीट की ऊंचाई पर ही है। यहां से बिना झुके नहीं निकल सकता है। झूलते तारों की चपेट अब तक सात वनरोज मर चुके हैं। रविवार रात तीन वनरोज और मर गए। बस्ती से कुछ ही दूरी पर झूलती एचटी लाइन के बच्चों के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
जेई विवेक सोनकर ने बताया गांव सैथरा में झूलती हुई लाइन की उन्हें जानकारी है। एचटी लाइन का एस्टीमेट बनाकर अधिशासी अधिकारी को दे दिया है। एस्टीमेट पास होने के बाद लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी।