फर्रुखाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने सोमवार को विस क्षेत्र प्रभारी नियुक्त करते हुए पदाधिकारियों को संगठन के अन्य प्रभार सौंपे। नए सदस्यों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष ने पांच उपाध्यक्षों में रमेश चंद्र कठेरिया को संगठन प्रभारी, इरफान प्रधान को सदस्यता प्रभारी, कैलाश यादव को कार्यक्रम प्रभारी, मनोज गंगवार को अनुशासन प्रभारी व दीप्ति सिंह को किसान व जन शिकायत निवारण प्रभारी बनाया है।
महासचिव ओमप्रकाश बाथम को विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर, वसीमुज्जमा खां को कायमगंज, अभय यादव को फर्रुखाबाद, कृष्ण गोपाल व शकुंतला देवी को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया है। सात सचिवों को ब्लाक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।