फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जगह टूटे तार, 12 घंटे ठप रही 40 गांव की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। हरसिंहपुर फीडर की 11केवी तार फाल्ट की वजह से चार जगह से टूट गए, इससे 40 गांव की बिजली 12 घंटे गुल हो गई। सोमवार की रात में टूटे तारों को दिन में जोड़ा गया, तब आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर से करीब 40 गांव को बिजली दी जाती है। सोमवार की रात करीब एक बजे गांव बछलैया, नगला नान, मिल्किया व हरसिंहपुर में फाल्ट आने से तार टूट गए। इससे 40 गांव की बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी जेई को दी गई। सर्दी अधिक होने से कर्मचारी तार जोड़ने नहीं गए। मंगलवार को कोहरा कम होने के बाद करीब 11 बजे टूटे तारों को जोड़ने का काम शुरू हुआ। चारों जगह टूटे तार जुड़ने के बाद करीब एक बजे फीडर से 40 गांव की बिजली चालू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें