फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी वृद्धा घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। उन्नाव में चल रही कथा में शामिल होने के लिए कालिंदी एक्सप्रेस में सवार होने के लिए बेटे के साथ बाइक से जा रही वृद्ध मां ब्रेकर पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उस्मानगंज निवासी वीरेंद्र सिंह, अपनी पत्नी रामसखी (70) के साथ बुधवार सुबह पुत्र कौशलेंद्र की बाइक से कमालगंज कालिंदी ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। बाइक जब बीबीपुर स्थित ब्रेकर से गुजरी, तो पीछे बैठी रामसखी सड़क पर गिर गईं। इससे उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। पिता-पुत्र रामसखी को कमालगंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पुत्र कौशलेंद्र ने बताया कि उन्नाव में कथा चल रही है। माता-पिता को कथा सुनने जाना था। लिहाजा कालिंदी एक्सप्रेस पर बैठाने के लिए जा रहे थे। सुबह सवा छह बजे घटना हो गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। रामसखी का एक पुत्र संजीव मुंबई में नौकरी करता है। पुत्री अर्चना और परिजन घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें