फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्र-ैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से राजपूताना स्कूल के पास बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। इसमें किसान की मौत हो गई और परिवार का साथी युवक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक भाग गया। पुलिस ने किसान घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला नट निवासी किसान श्याम सिंह (55) के जनपद मैनपुरी थाना बेवर के गांव गढ़िया निवासी साले विकास मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में वह शामिल हो बाइक से गए थे। उनके साथ परिवार उमेश (42) भी गए थे। मंगलवार शाम को दोनों वापस आ रहे थे। जहानगंज-छिबरामऊ मार्ग स्थित राजपूताना स्कूल के सामने तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक चला रहे श्याम सिंह ने हेलमेट पहने थे। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी 112 ने दोनों को लोहिया अस्पताल भेजा। लोहिया में डाक्टर ने श्याम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर लोहिया अस्पताल आई पत्नी सुशीला, पुत्र विक्रम, सुभाष, पुत्री नैना, शोभा का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक भागने में सफल रहा है। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें