फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों को टक्कर मारने के ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर तीन लोगों केे टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। इससे उसके चालक की नीचे दबकर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 ने शव को लोहिया अस्पताल की मर्चरी में रखवाया है। कमालउद्दीनपुर गांव के एक ग्रामीण का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर की ओर से मंगलवार शाम को एक चालक ट्रैक्टर लेकर राजेपुर की ओर जा रहा था। चाचूपुर के पास उसने बाइक सवार हरदोई थाना पाली के गांव अमीरतापुर निवासी रोहित(21) पुत्र राकेश की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर रोहित के चाचा बादाम सिंह का बेटा विजय भी था। दोनों घायल हो गए। रोहित हेलमेट नहीं लगाए था। इसके बाद ट्रैक्टर ने साइकिल से जा रहे राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी शिक्षक देवेंद्र (50) को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। कुछ दूर चलने के बाद चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वह खांदी में पलट गया। उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। पुलिस शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें