फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की वक्फ भूमि कब्जाने में आठ भूमाफिया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ भूमि कब्जाने में आठ लोग भूमाफिया घोषित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला घेर शामू खां स्थित पांच करोड़ की वक्फ भूमि कब्जाने में जिलाधिकारी ने आठ लोगों को भूमाफिया घोषित कर दिया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
मोहल्ला घेेर शामू खां स्थित वक्फ विलायती बेगम भूमि के पूर्व मुतवल्ली ने षड्यंत्र के तहत कमेटी बनाकर भूमि बेच दी। रुपये हड़पने की नीयत से छह व्यक्तियों के नाम किराएनामा बनाकर चार करोड़ 45 लाख की भूमि पर प्लाटिंग कर कब्जे का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर से जांच कराई, इसमें मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने करीब पांच करोड़ की वक्फ भूमि कब्जाने के प्रयास में कौशल यादव पुत्र राधाकृष्ण, मो.शब्बीर पुत्र स्व.अब्दुल कादिर, हैदर हुसैन पुत्र मंजर हुसैन, राहुल यादव पुत्र इंसपेक्टर सिंह यादव, इंतजार हुसैन पुत्र अनवार हुसैन, शान आफताब पुत्र आफताब हुसैन, शारिफ हैदर पुत्र शरफी हैदर व सुमित पुत्र वीरेन्द्र सिंह यादव के खिलाफ भूमाफिया की कार्रवाई की। उन्होंने सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दो करोड़ की शत्रु संपत्ति हड़पने वाले पर एफआईआर नहीं
फर्रुखाबाद। शत्रु संपत्ति हड़पने में भूमाफिया के खिलाफ 15 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। बता दें कि देश के बंटवारे के दौरान कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी अमीरबानो बेगम जौजा नूर मुहम्मद पाकिस्तान चले गए थे। इससे इनकी 11.98 एकड़ भूमि शत्रु संपत्ति हो गई थी।
खुशनवाज खां पुत्र सादिक नवाज खां ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिये वसीयत दिखाकर भूमि अपने नाम बैनामा करा ली। कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी अली वारिस पुत्र सादिक नवाज की शिकायत पर की गई जांच में आरोपों की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने 26 जुलाई को करीब दो करोड़ की शत्रु संपत्ति अर्जित करने में खुशनवाज खां पुत्र सादिक नवाज खां को भूमाफिया घोषित करते हुए उनके खिलाफ एसडीएम कायमगंज को एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें