फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का निजीकरण रोकने को चलाया जागरुकता अभियान

विज्ञापन
स्टेशन पर जनसंपर्क करते रेलवे मजदूर यूनियन के लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रेनों का निजीकरण रोकने के लिए एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने कर्मचारियों को जागरुक किया। कहा कि आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसीलिए आज के दिन से आंदोलन का आगाज किया गया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेल कर्मियों को जागरुक किया जा रहा है। केंद्रीय उपाध्यक्ष एके द्विवेदी ने कहा कि आज का दिन काफी अहम है। देश की लाइफलाइन कही जाने वाली भारतीय रेल से देश को 85 प्रतिशत से ज्यादा जनता, दैनिक यात्री, सफर करते हैं। वरिष्ठ नागरिक, टीबी, कैंसर मरीज, छात्र आदि कई वर्ग रियायती दर पर यात्रा करते हैं।
यदि रेल को निजी हाथों में सौंपा गया, तो इसके दुष्परिणाम देश की जनता को भुगतने होंगे। उन्होंने सभी बुद्धजीवियों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर शाखा मंत्री अनुज कुमार, मंडल उपाध्यक्ष धर्म सिंह मीना, वीरेंद्र सिंह, अजय शंकर त्रिपाठी, ब्रजेश कुमार, विवेक बाथम, मुदित वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें