फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 29 घंटे बाद भी ठीक नहीं हुआ आठ केवीए का ट्रांसफार्मर

Tue, 21 Jan 2025 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। विद्युत उपकेंद्र पर लगा आठ केवीए का ट्रांसफार्मर दूसरे दिन भी ठीक नहीं किया जा सका। केंद्र पर लगे पांच केवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से चारों फीडरों को दो-दो घंटे आपूर्ति दिए जाने की व्यवस्था की गई। इससे 19 घंटे बाद दो फीडरों से जुड़े 200 गांवों को सिर्फ दो घंटे ही आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन




सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आठ केवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे भटासा व न्यू भटासा फीडर बंद हो गए, जिससे इन फीडरों से जुड़े गांव ब्राहिमपुर, आजमनगर, रानीपुर गौर समेत 200 गांवों की आपूर्ति गुल हो गई। ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काफी प्रयास किया, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को भी सफलता नहीं मिल सकी। इसके चलते 200 गांवों में रात भर अंधेरा रहा। मंगलवार को पांच केवीए के ट्रांसफार्मर से चारों फीडरों को दो-दो घंटे आपूर्ति देने का निर्णय लिया गया। सुबह 10 बजे न्यू भटासा व भटासा फीडर को बिजली दी गई, जो 12 बजे बंद हो गई।


जेई कायमगंज ग्रामीण वसीम रजा ने बताया की पांच केवीए के ट्रांसफार्मर से दो-दो घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आठ केवीए ट्रांसफार्मर के तेल में कमी होने की आशंका पर उसे जांच के लिए नमूना भेजा है। बुधवार को सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें