फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को मारपीट कर साढ़े आठ हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुकान बंद कर घर लौटते वक्त दुकानदार को रास्ते में बदमाशों ने घेर लिया। मारपीट कर साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। मारपीट से बचने के प्रयास में एक बदमाश का गमछा हाथ में आ गया, तो उसे पहचान लिया। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खटकपुरा निवासी मोहम्मद सारिक की गढ़ी हिम्मत बहादुरपुर में जनरल स्टोर की दुकान हैै। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह साइकिल से घर जा रहे थे। हाता रोशन खां में डीजे की दुकान के पास सात-आठ नकबापोश बदमाशों ने रोककर हमला बोल दिया। बचाव करते वक्त एक बदमाश के मुंह पर बंधा गमछा सारिक के हाथ में आ गया। बदमाशों ने सारिक से साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर बदमाश भाग गए।
पीड़ित ने मऊदरवाजा थाना पुलिस को सूचना दी। सारिक ने बताया कि एक बदमाश को पहचान लिया है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस को जांच करनी चाहिए। सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें