फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीका रहा ईद का जश्न, घरों में पढ़ी गई नमाज

विज्ञापन
कायमगंज के मोहल्ला छपट्टी में नमाज के बाद दुआ करते हाफिज आबिद अली व अन्य। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फीका रहा ईद का जश्न, घरों में पढ़ी गई नमाज
विज्ञापन

कायमगंज। इस वर्ष लॉकडाउन की वजह से ईदगाहों में ईद की नमाज अदा नहीं की गई। प्रशासन ने मस्जिदों में इमाम के साथ चार लोगों को ही पढ़ने की इजाजत दी। नगर की जामा मस्जिद व आसपास की कुछ ही मस्जिदों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए नमाज अदा की।
अधिकांश लोगों ने घरों में चास्त की नमाज अदा की। कोरोना काल में ईद की रौनक गायब दिखी। लोग एक दूसरे के घरों में जाने से परहेज करते नजर आए। इससे पहले ईद पर लोग बड़ी संख्या में मुबारकबाद देने के लिए घरों से निकलते थे। इस बार सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। नगर के आसपास मस्जिदों व ईदगाहों पर इंसपेक्टर विनय राय व फोर्स घूमकर स्थित का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दो घंटे में सूचना मांगते रहे आईजी
फर्रुखाबाद। आईजी जोन मोहित अग्रवाल सोमवार को ईद को लेकर हर दो घंटे में जिले से सभी थानों की सूचना मांगते रहे। जब तक लोगों ने ईद की नमाज नहीं अदा कर ली तब तक पूर जिले में फोर्स भ्रमणशील रहा। आईजी जोन को पल पल की सूचना भेजी जाती रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें