फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को 25 केंद्रों पर होगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कमर कस ली है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक 25 केंद्रों और दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5 बजे तक 17 केंद्रों पर होगी। सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है। सुरक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर परीक्षा में 12152 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8054 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में होंगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। तीन सचल दल बनाए गए हैं। चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने शनिवार को केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्रों के गेट खोले जाएंगे। ताकि केंद्र में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। डीएम के आदेश पर नगर पालिका ने शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया। जिलाधिकारी ने तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट को बदल दिया है। सुरक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा, तीन पुरुष और दो महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ भी एक-एक सिपाही लगाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां कर ली गईं हैं।
फतेहगढ़ क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रोजी पब्लिक स्कूल पीडब्लूडी रोड, सिटी पब्लिक स्कूल नेकपुर चौरासी, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, दुर्गा नारायन महाविद्यालय, पीडी महिला डिग्री कॉलेज, सोनी पारिया इंटर कॉलेज लोको रोड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शहर में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल आईआईटी चौराहा, रेड रोज एजूकेशन सेंटर अमेठी कोना पांचालघाट, मॉडल पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन रोड, महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद, फर्रुखाबाद सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज बालक और बालिका, एनएकेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज, बद्री विशाल महाविद्यालय, एनएकेपी महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर कोविड हेल्पडेस्क बनेगी। पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर व ऑक्सीमीटर की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में हैंड सैनिटाइजर रखा जाएगा। सर्जिकल मास्क भी रखना होगा, ताकि जो अभ्यर्थी मास्क पहन कर नहीं आएंगे, उनको मास्क उपलब्ध कराया जा सके। अभ्यर्थियों के बीच कोरोना नियमों के मुताबिक पर्याप्त दूूरी रहेगी। एक मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि चिकित्सीय मांग पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके कारण केंद्र पर परीक्षा के समय से एक से दो घंटे पहले पहुंचना होगा। ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति, प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाण पत्र या किसी भी सेमेस्टर के निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति, संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य/सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लेकर नहीं आनी होगी। काला पेन लाना होगा। ओएमआर सीट में गलती होने पर सफेदा न लगाएं। सफेदा लगाकर लिखने पर ओएमआर सीट निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें