फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले की फांस बना पैन नंबर बदलना, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में पैन नंबर बदलना शिक्षकों के गले की फांस बन गया है। जिन 18 शिक्षकों ने पैन नंबर बदले थे उनके खिलाफ जांच शुरू हो गई है। वित्त एवं लेखाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों और नगर शिक्षा अधिकारी को पैन नंबर बदले जाने के कारण की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों व कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेख, पैन नंबर, आधार कार्ड व अन्य सभी विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे जिले में 18 शिक्षकों के पैन नंबर बदलने का मामला सामने आया। इस पर वित्त एवं लेखाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी व नगर शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
वित्त एवं लेखाधिकारी ने जारी किए आदेश में कहा कि जिन अध्यापकों ने पैन नंबर बदले हैं उनके पूर्व के पैन और संशोधित पैन नंबर का मिलान किया जाए। शिक्षकों ने किस कारण पैन नंबर बदला है, इसकी भी जानकारी की जाए। जांच कर पूरी रिपोर्ट जल्द बीएसए व उनको उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरूआ की शिक्षिका मोनिका सिंह, प्राथमिक विद्यालय पट्टी बदनपुर की शिक्षिका नीलम चौहान, प्राथमिक विद्यालय भुड़ेरा की शिक्षिका रश्मि बाथम, कमालगंज ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सियांपुर के शिक्षक आदर्श कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय झसी के शिक्षक संजीव कुमार, बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला टीका के शिक्षक सैय्यद हिना खालिद, प्राथमिक विद्यालय बिलाबलपुर के शिक्षक अवनीश कुमार कटियार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़नामऊ की शिक्षिका प्रभा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर ढफरपुर की शिक्षिका सरला देवी, प्राथमिक विद्यालय ढिलावल की शिक्षिका शिखा दुबे, नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौली के शिक्षक शर्मानंद, प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज के शिक्षक संजीव रंजन, प्राथमिक विद्यालय जफर नगर की नेहा भारती, मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला स्वामी के मनोज कुमार बाजपेई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बराकेशव के सुरेंद्र सिंह वर्मा, शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुतहड़ी के सुशील कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शमसाबाद के राजेंद्र कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगलऊ परमनगर के रमेश चंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें