फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में मां-दो बेटों व सिपाही सहित 11 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 155 हुई

Mon, 29 Jun 2020 12:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मां-दो बेटों व सिपाही सहित 11 पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। फर्रुखाबाद जिले में सोमवार को 11 और मरीज बढ़ गए। मोहम्मदाबाद ब्लाक के गांव जैतपुर निवासी 32 वर्षीय मां व उसके दो बेटों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर कोतवाली के सिपाही, मोहल्ला छावनी निवासी 42 वर्षीय युवक, नाला मछरट्टा निवासी 37 वर्षीय युवक, बिन्नीगंज निवासी 32 वर्षीय युवक लालगेट निवासी 22 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरुष व 46 वर्षीय महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

सिपाही कोतवाली के पास ही मकान में किराए पर रहता है। उसका परिवार साथ में नहीं रहता है। इन सभी मरीज को एल-1 अस्पताल अनार सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जनपद में अब तक 155 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 87 ठीक होकर घर जा चुके हैं और 9 की मौत हो गई है। 62 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें