फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लैब में पढ़ाई करेंगे जूनियर स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार को विज्ञान और गणित की लैब खोली जाएगी। विज्ञान लैब के लिए 16 और गणित लैब को 24 स्कूलों का चयन हुआ है। इन लैब में प्रयोग होने वाली सामग्री खरीद को बजट भेज दिया गया है। लैब के माध्यम से बच्चों को पढ़ने व सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को पढ़ाई के साथ प्रयोगशाला में भी सिखाया जाएगा। इसके लिए 16 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान लैब और 24 स्कूलों में गणित लैब खुलेगी। विज्ञान लैब में प्रयोग होने वाली सामग्री खरीद को प्रति विद्यालय 2500-2500 रुपये भेजे गए हैं। गणित लैब में प्रयोग होने वाली सामग्री खरीद को 2594-2594 रुपये के हिसाब से बजट विद्यालय प्रबंध समिति खाते में भेजा जाएगा।
इन विद्यालयों में खुलेगी गणित लैब
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला पजाबा, मसेनी, कलौली महबुल्लापुर, राजेपुर, सलेमपुर, पट्टीदारापुर, रामपुर माझगांव, बलीपुर, खुदागंज, सिवारा खास, अताईपुर जद्दी, सिकंदरपुर छितमा, हरसिंहपुर गोवा, चौरसिया मझोला, मुरैठी, उम्मरपुर, चांदपुर, नौगांव, गैसिंगपुर, बिहार, पिपरगांव, लिंजीगंज, पलरा तालाब, फतेहगढ़ चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में खुलेेगी विज्ञान लैब
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला पजाबा, मसेनी, राजेपुर, सलेमपुर, राजेपुर सराय मेदा, देवरान गढ़िया, ललई, अताईपुर जदीद, शमसाबाद, चौरसिया मझोला, ककौली, ममापुर, मोहम्मदाबाद, सकवाई, बढ़पुर, नाला स्मित सुमाल चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें