फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दशहरी आम की तुड़ाई शुरू, जयपुर पहुंची पहली खेप

Sat, 30 May 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दशहरी आम के लिए प्रसिद्ध कायमगंज क्षेत्र में आम की तुड़ाई शुरू हो गई है, दशहरी और बम्बई आम की पहली खेप जयपुर की मंडी में भेजी जा चुकी है। जून के पहले सप्ताह में पका हुआ आम नजर आने लगेगा।
विज्ञापन


बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई बागों में आंधी के दौरान बड़ी मात्रा में कच्चा आम गिर गया, जिससे उत्पादन में 60 से 70 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है।हालांकि बृहस्पतिवार रात भी तेज हवाएं चलीं, लेकिन आम कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। बरझाला, रायपुर और कुबेरपुर समेत कई गांवों से आम की पहली खेप जयपुर मंडी भेजी गई है। शुरुआती दौर में करीब पांच ट्रक आम भेजे गए, जहां दशहरी और बम्बई आम का 35 से 37 रुपये प्रति किलो भाव मिला। बागवानों को उम्मीद थी कि कम उत्पादन के कारण उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे, लेकिन शुरुआती भाव उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे।

गांव रायपुर निवासी सैय्यदेन शाह ने बताया कि इस बार मौसम ने बागवानों का साथ नहीं दिया। ठंडक और आंधी से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आम की पैदावार कम होने के बावजूद मंडियों में अभी अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


मंडी आढ़ती हुजैफ खान ने बताया कि इस बार मौसम की खराबी के कारण आम की टूट 10 से 15 दिन देर से शुरू हुई है। आने वाले दिनों में बाजारों में आम की आवक बढ़ेगी और जून के पहले सप्ताह तक दशहरी आम लोगों को बाजार में मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें