फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार में रखी 10 बोरी पिपरमेंट पकड़ी

Thu, 09 Jan 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
थाने में रखा पकड़ा गया पिपरमेंट व खड़ी कार।  - फोटो : थाने में रखा पकड़ा गया पिपरमेंट व खड़ी कार।
विज्ञापन
कमालगंज। जनपद की सीमा पर रात में चेकिंग के दौरान पुलिस की टीम ने एक कार को पकड़ लिया। कार में रखी 10 बोरियों में पांच कुंटल पिपरमेंट मिला। जानकारी पर पहुंची जीएसटी टीम ने कागज देखे तो टैक्स चोरी मिली।
विज्ञापन


बुधवार रात प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा, दरोगा गंगा सिंह पुलिस बल के साथ खुदागंज में जनपद की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी फतेहगढ़ की ओर से आ रही एक कार को रोक टीम ने जांच की। कार में बोरियां रखी देख पुलिस टीम ने देखा तो उसमें भारी मात्रा में पिपरमेंट रखा था।
पुलिस ने इसकी सूचना जीएसटी विभाग को दी। इस पर सहायक आयुक्त रामनरेश प्रसाद टीम के साथ पहुंचे। टैक्स चोरी का मामला होने पर टीम ने कार व माल को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यकर अधिकारी रामसेवक ने बताया कि व्यापारी द्वारा जीएसटी चोरी की जा रही है। इसका वजन पांच क्विंटल 6 किलो 10 ग्राम निकला।
पकड़े गए माल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगती है। जुर्माना जमा होने के बाद माल को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें