फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाहर की मंडियों में बंदी से लिवाली कम, 400 से 510 रुपये क्विंटल बिका आलू

Sun, 01 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पूर्वांचल व कानपुर मंडी में रविवार को बंदी के चलते कमालगंज मंडी में शनिवार को आलू लिवाली कम रही। 400 से 510 रुपये क्विंटल आलू बिका।
विज्ञापन


पिछले दिनों बारिश होने से खेतों में आलू की कुड़ी की मिट्टी भी गीली हो गई है। इसके कारण खोदाई के बाद जो आलू मंडी में आ रहा है। उसमें मिट्टी चिपकी हुई है। अधिक मिट्टी चिपके व चेचक लगे आलू को सबसे कम भाव मिल रहा है। चेचक व घुंघिया रोग लगे आलू को 40 रुपये क्विंटल और गिराकर खरीदा गया। यह आलू 181 से 201 रुपये पैकेट तक रहा। जबकि बिना चेचक-घुंघिया वाला आलू का भाव 201 से 255 रुपये पैकेट तक रहा। व्यापारियों का कहना था कि महीने की पहली तारीख को पूर्वांचल की मंडियां बंद रहती हैं। कानपुर मंडी भी रविवार को बंद रहेगी। इसलिए लिवाली कम रही और किसानों को इसकी जानकारी हो जाने से खेतों में खोदाई भी कम हुई। देर शाम तक तीन हजार पैकेट ही मंडी में आलू आया।
विज्ञापन



लाल आलू कंचन 850 रुपये क्विंटल
- लाल आलू कंचन को अच्छा भाव मिला। कंचन आलू 425 रुपये पैकेट, यानी 850 रुपये क्विंटल तक बिक गया। हरदोई जिले से भी लाल कंचन आलू मंडी में पहुंचा। किसान शरद कुमार ने बताया कि कमालगंज मंडी शुरू होने के बाद लाल आलू का भाव अमूमन 400 रुपये पैकेट से ऊपर ही बिक रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें